कार्यस्थल पर टीकाकरण को मिल सकती है मंजूरी 

नई दिल्ली
देशभर में कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्र सरकार जल्द ही कार्यस्थल पर टीकाकरण की अनुमति दे सकती है। यह टीकाकरण निजी और सरकारी कार्यस्थल पर किया जाएगा जिसमें 45 साल या फिर उससे उपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकती है। कार्यस्थल पर एक बार में 100 लोगों को ही टीका लगाया जा सकता है।

 सूत्रों के हवाले से कहा है कि कार्यस्थल पर टीकाकरण की शुरुआत को 11 अप्रैल हो सकती है। बता दें कि फिलहाल चल रहे टीकाकरण में 45 साल या उससे अधिक के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। ये टीका या तो कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर लगाए जा रहे हैं या फिर कुछ प्राइवेट अस्पतालों में टीका लग रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में टीके की एक खुराक के लिए 250 रुपए चार्ज लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *