यहां रोचक होगा मुकाबला, एक प्रधान पद के लिए 11 प्रत्याशी

 लखनऊ  
नामांकन के एक दिन पहले मंगलवार को खूब पर्चे बिके। प्रधान, डीडीसी, बीडीसी व पंच के पदों को मिलाकर ग्रामीणों ने 2295 पर्चे खरीदे। जो अभी तक एक दिन में  नामांकन पत्रों की बिक्री की सबसे अधिक संख्या  है। इस तरह से चारों पदों का मिलाकर करीब 18 हजार नामांकन पत्र बिक चुके हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग आठ अप्रैल दोपहर एक बजे तक पर्चे खरीद सकते हैं।  

राजधानी लखनऊ के 494 प्रधान पद के लिए 5257 पर्चे खरीदे गए हैं। इस तरह एक प्रधान पद पर औसतन 11 प्रत्याशी मैदान में दिखाई दे रहे हैं। जानकार बातते हैं कि अधिकतर प्रत्याशी कम से कम दो पर्चे खरीदते ही हैं। इसी वजह से यह संख्या इतनी अधिक दिखाई दे रही है। जबकि बीडीसी के लिए 4647 पर्चे बिके हैं। जिला पंचायत की 25 वार्डों के लिए 626 पर्चे बिके हैं। सबसे अधिक पर्चे बीकेटी और मलिहाबाद ब्लाक में बिके हैं। दोनों जगह चारों पदों के लिए करीब तीन-तीन हजार पर्चे बिके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *