बीती रात किसान के घर से सवा करोड़ रुपए कैश की चोरी

करैरा/ शिवपुरी। जिले के करैरा थाना अंतर्गत सब रजिस्टार कार्यालय के पास रहने वाले एक किसान के घर से बीती रात अज्ञात चोर 1 करोड़ 25 लाख रुपए नकद चुरा कर ले गए। किसान ने 10 दिन पहले ही अपनी 4 बीघा शहर की जमीन बेची थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शहर के सब रजिस्ट्रार कार्यालय के पास में रहने वाले किसान जहार सिंह गुर्जर ने 10 दिन पहले अपनी 4 बीघा जमीन 34 लाख रुपए बीघा कर हिसाब से पूर्व विधायक जसमन्त जाटव के भाई और एक अन्य को बेची थी। चूंकि जहार को किसी दूसरी जगह पर जमीन लेनी थी इसलिए वह पूरे सवा करोड़ रुपए नकद अपने घर में ही रखा था। बीती रात घर में सभी लोग सोते रहे और अज्ञात चोर एक करोड़ 25 लाख रुपए नगद चुरा कर ले गए ।

करीबी का हो सकता है चोरी में हाथ
मामले की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना में किसी घर या किसी मिलने वाले का हाथ हो सकता है। इसलिए पुलिस बारीकी से मामले की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *