जीतेंद्र की शादी हेमा मालिनी से होते-होते रह गई

जंपिंग जैक के नाम से मशहूर जीतेंद्र का जन्म सात अप्रैल 1942 को अमृतसर में हुआ था। जीतेंद्र ने 1960 से लेकर 1990 के दशक तक हिंदी सिनेमा जगत पर राज किया। निजी जिंदगी की बात करें उन्होंने शोभा कपूर से शादी की। उनके दो बच्चे एकता कपूर और तुषार कपूर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीतेंद्र की शादी हेमा मालिनी से होते-होते रह गई थी। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर बताते हैं ये किस्सा। हेमा मालिनी की बॉयोग्राफी हेमा मालिनी: बियांड द ड्रीम गर्ल के मुताबिक, उनके माता-पिता धर्मेंद्र को पसंद नहीं करते थे। हेमा और जीतेंद्र के परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कर दीं और सभी चेन्नई पहुंच गए, जहां उनकी शादी होनी थी।  पता चलने पर धर्मेंद्र तुरंत जीतेंद्र की गर्लफ्रेंड (अब पत्नी) शोभा कपूर के पास पहुंचे। दोनों इस शादी को रोकने के लिए चेन्नई के लिए रवाना हो गए। धर्मेंद्र सीधे हेमा के घर पहुंचे। यह देखकर उनके पिता गुस्से से भर गए। बाद में कई कारणों से जितेंद्र की उनसे शादी नहीं हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *