बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच विकास अपने क्षेत्र में फिर हुए सक्रिय

बिलासपुर
संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय आज पश्चिम विधानसभा के विभिन्न कोविड सेन्टरों का सघन दौरा कर एक-एक सभी केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस बीच वे टीकाकरण को लेकर किए जा रही टेस्टिंग की भी विस्तृत जानकारी ली एवं जिन केन्द्रों में ज्यादा भीड़ है वहाँ आम लोगों के लिए पृथक से टेन्ट एवं अन्य सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस बीच वे हीरापुर में नवनिर्मित विशाल भवन का निरीक्षण भी किया, जिसे आईसोलेशन के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस भवन में 500 लोगों की आईसोलेशन में रखने के लिए व्यवस्था की जाएगी। विकास  इस बीच लोगों से अपील की है कि वे कोरोना गाइड लाईन का पालन करते हुए आवश्यक एहतियात बरतें एवं अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण करने प्रोत्साहित करें। उन्होंने जिन केन्द्रों में भीड़ ज्यादा हो रही है वहाँ स्वास्थ्यकमीर्यों की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय रायपुर में बढ़ते कोरोना प्रकरणों को लेकर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में इसके रोकथाम को लेकर किए जा रहे कार्यों का जायजा लेने एक-एक केन्द्रों में जाकर निरीक्षण किया एवं संबंधित स्वास्थ्यकमीर्यों व आम जनता से चर्चा की। उपाध्याय आज पश्चिम विधानसभा के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हीरापुर, सामुदायिक भवन कोटा, बड़ा अशोक नगर सामुदायिक भवन एवं आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में संचालित केन्द्र का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने पाया कि क्षेत्र के भारी संख्या में लोग इन केन्द्रों में आकर टीकाकरण कराने रूचि ले रहे हैं। कई केन्द्रों में भारी भीड़ के चलते उनके सुविधा को लेकर विधायक विकास उपाध्याय अतिरिक्त टेन्ट एवं कुसीर्यों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्यकमीर्यों से चर्चा कर वैक्सीनेशन की जानकारी ली, जिसमें पाया गया कि लगभग सभी केन्द्रों में 100 से ज्यादा लोगों का प्रतिदिन वैक्सीनेशन हो रहा है। भीड़ वाले केन्द्रों में अतिरिक्त स्वास्थ्यकमीर्यों को तैनात करने के भी निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *