यमुना एक्सप्रेस वे पर बस में लूटपाट, बदमाशों ने यात्रियों से लूटे लाखों के जेवर-नकदी

 मथुरा  

यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर क्षेत्र में दिल्ली से हमीरपुर जा रही बस में सवार हुए बदमाशों ने असलाह से डरा धमका कर यात्रियों से लूटपाट की। बदमाश लाखों रुपये की नकदी, जेवर लूट कर फरार हो गए। रात 3 बजे हुई लूट की सूचना पर एसएसपी, आई जी रेंज ने मौका मुआयना किया। एसएसपी ने खुलासे के लिए 5 टीमें लगाई हैं। बीती रात प्राइवेट बस चालक दो दर्जन सवारियों को दिल्ली से हमीरपुर लेकर जा रहा था। बताते हैं कि यमुना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में माइलस्टोन 88 के समीप बस में सवार आधा दर्जन युवकों ने बस को रुकवाया। बदमाश  कंडक्टर से नोटों  का बैग छीनने लगे।  विरोध करने पर उससे मारपीट की। उसके बाद यात्रियों से लूटपाट कर फरार हो गए।  

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि हमीरपुर जा रही बस में करीब 25 सवारी थीं। बस चालक ने रास्ते से भी सवारियां बैठाई थीं। बदमाशों ने सवारियों  से 166000 रुपये, सोने की चेन व अन्य आभूषण, 6 मोबाइल आदि लूटे हैं। घटना के खुलासे के लिए एसपी देहात श्रीचंद एसपी क्राइम राधेश्याम राय के नेतृत्व में पांच टीम लगाई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *