मधुबनी कांड को लेकर सीएम नीतीश के तेवर सख्त, कहा- दोषियों पर हर हाल में होगी कार्रवाई

पटना 
बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के महमदपुर गांव की घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस हत्याकांड के दोषियों पर हर हाल में कार्रवाई होगी। हत्यारा बच नहीं पाएगा। सोमवार की शाम करीब पौने तीन घंटे जदयू मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वहां से निकलने के क्रम में मीडिया के सवाल पर मुख्यमंत्री ने महमदपुर की घटना पर खुलकर बात की।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्राइम की कोई घटना होती है तो पूरी की पूरी जिम्मेवारी पुलिस की होती है। कहीं कोई घटना होती है तो उसके बारे में मुझे पूरी जानकारी प्राप्त होती है। उच्चस्तरीय पदाधिकारी उसकी सूचना देते हैं। कहीं और से कोई जानकारी मुझे मिलती है तो उसे देखने उन्हें कहते हैं। बेनीपट्टी की घटना पर पांच बार और आज ही दो बार डीजीपी से बातचीत हुई है। उन्होंने एक-एक चीज की जानकारी दी है। मेरा तो साफ निर्देश है जो भी जरूरी एक्शन है, जरूर होना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *