मीरा राजपूत ने खास वजह से साझा की प्रेग्नेंसी की तस्वीर, बेबी बम्प के साथ दिख रहीं क्यूट

मीरा राजपूत ने खास वजह से साझा की प्रेग्नेंसी की तस्वीर, बेबी बम्प के साथ दिख रहीं क्यूट शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की लोकप्रियता किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। मीरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर स्वास्थ्य, चेहरे और बालों के बारे में टिप्स साझा करती रहती हैं। मीरा फैंस को अपना ध्यान रखने के लिए प्रेरित करती हैं। सिर्फ यही नहीं वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से भी खूब तारीफें बटोरती हैं।  अब मीरा ने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है जिसमें वह निर्देशक अभिषेक कपूर की पत्नी प्रज्ञा कपूर के साथ हैं। तस्वीर तब की है जब मीरा और प्रज्ञा प्रेग्नेंट थीं। दोनों बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही हैं। दरअसल यह तस्वीर प्रज्ञा ने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए पोस्ट किया। फैन ने प्रज्ञा से पूछा कि अगर वह और मीरा जुड़वा होतीं तो.. जवाब में प्रज्ञा ने उनके प्रेग्नेंसी के दौरान की तस्वीर पोस्ट कर दी और लिखा- निश्चित रूप से इस तस्वीर के साथ मीरा ने लिखा- बंप ट्विंस। तस्वीर तब की है जब बेटे जैन के वक्त मीरा प्रेग्नेंट थीं। मीरा ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने पीच कलर की प्रिंटेड स्विम ड्रेस पहनी थी। उनके हाथ के ऊपर एक स्टोल रखा है। ओवरसाइज्ड सनग्लासेस के साथ व्हाइट कलर की कोल्हापुरी चप्पल उनके लुक को पूरा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *