आपात बैठक’ के लिए नड्डा की बंगाल में दो रैलियां कैंसल 

 नई दिल्ली 
भाजपा ने मंगलवार को हुगली जिले में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा की दोनों रैलियों को रद्द कर दिया। इसके पीछ का कारण बताते हुए पार्टी ने कहा कि जेपी नड्डा को एक "जरूरी बैठक" के लिए नई दिल्ली वापस जाना था। भाजपा पार्टी प्रमुख की सुबह श्रीरामपुर में हुई बैठक अज्ञात कारणों से रद्द कर दी गई। हालांकि, नड्डा ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और अभिनेत्री पायल सरकार के लिए दोपहर में एक रोड शो में भाग लिया था, जो क्रमशः टॉलीगंज और बेहला पुरबा सीटों से चुनाव लड़ रही हैं।

हुगली जिले के चुंचुरा में शाम को उनकी रैली को भी रद्द कर दिया गया था। राज्य बीजेपी ने कहा कि उनकी रैलियों को रद्द कर दिया गया क्योंकि उन्हें  “तत्काल बैठक” में भाग लेने के लिए दिल्ली वापस जाना पड़ा।

हालांकि, टीएमसी ने कहा कि नड्डा रैलियों में शामिल नहीं हुए थे क्योंकि वहां भीड़ नहीं जुट पाई थी। आज पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले 2 चरण पूरे हो चुके हैं। वोटों की गिनती 2 मई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *