कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं डॉ. दिनेश मिश्र
रायपुर
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं, साथ ही मास्क पहिनने, स्वच्छता, सोशल डिस्टेन्स के नियमों का पालन करते रहें। वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि हमने अपने पूरे परिवार सहित जिसमें 90 वर्षीय पिता और 85 वषीर्या माता शामिल हैं ने कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है और किसी को भी कोई समस्या नहीं हुई। कोरोना से बचाव का एक अत्यंतमहत्वपूर्ण तरीका वैक्सिनेशन है।
संसार में पहले भी अनेक महामारियों का प्रकोप हुआ जिसके नियंत्रण में उन बीमारियों पर नियंत्रण पाने में टीकाकरण की ही भूमिका रही है। आज जब पूरे संसार में कोरोना का वायरस परेशानी का सबब बन गया है तब भी कोरोना की वैक्सीन ही रामबाण बनेगी। क्योंकि वैक्सीन हमारे शरीर में वायरस से लड?े के लिए प्रतिरोधक क्षमता तथा एंटीबॉडी विकसित करतो है, जिससे शरीर को संक्रमण से लड?े की शक्ति मिलती है,साथ ही नियमित व्यायाम, सही भोजन और स्वच्छता के साथ शरीर किसी भी संक्रमण का सफलतापूर्वक सामना कर सकता है।
एक महत्वपूर्ण बात यह कि वैक्सीन लगने के बाद भी शरीर में एंटीबॉडी बनने में करीब दो सप्ताह का समय लगता है इसलिए जरूरी है कि सावधानी रखी जाए, मास्क का उपयोग करें, बार बार हाथ धोयें, सेनेटाइजर का उपयोग करते रहें। त्योहार भी नजदीक ही है इसलिए सोशल डिस्टेन्स का पालन करें अर्थात भीड़ भाड़ ,सार्वजनिक समारोह में भाग न लें और न ही ऐसे समारोह आयोजित करें।
