राजस्थान के 2 हजार होमगार्ड संभालेंगे हरिद्वार महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था
हरिद्वार
कोरोना वायरस महामारी के बीच उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार में एक अप्रैल से कुंभ मेले का शुभारंभ हो चुका है। बड़ी संख्या में कुंभ पहुंच रहे श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए कोरोना वायरस की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया हुआ है। इसके अलावा मेले में कोरोना वायरस गाइडलाइन का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
ताजा जानकारी के मुताबिक राजस्थान के दो हजार होमगार्ड हरिद्वार महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। उत्तराखंड सरकार ने राजस्थान सरकार को 2 अप्रैल को पत्र लिखकर सुरक्षा बल मांगे थे। आज यानी 6 अप्रैल को राजस्थान के होमगार्ड हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। बॉर्डर पर चेकिंग के लिए खुद मैदान में उतरे मेलाधिकारी, बिना कोविड रिपोर्ट आए श्रद्धालुओं को लौटाया।श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा में सोमवार को एक हजार नागा साधुओं का मुंडन संस्कार हुआ। इसके बाद उन्हें सांसरिक वस्त्रों का त्याग कर कोपीन दंड, कंमडल धारण कर कराया गया।
