पलामू में अवैध संबंध से नाराजगी, महिला का सर मुंडवा के घुमाया, मुंह पर कालिख पोत प्रेमी के घर भेजा

 पलामू 
शादीशुदा युवक से प्रेम और फिर उसके साथ भाग जाने से नाराज एक जनजातीय महिला के परिजनों ने पहले उसका सिर मुड़ा फिर उसके चेहरे पर कालिख पोती और पूरे गांव में घुमाया। मामला पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस घटना में महिला के पति और ननद समेत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने महिला को उसके कथित प्रेमी के घर से पकड़कर लाया। फिर मारपीट और साजिक रूप से दंडित करने के बाद उसके कथित प्रेमी के घर पहुंचा दिया। पीड़िता चार साल के बच्चे की मां है जिसे रविवार की रात में पुलिस अपनी सुरक्षा में लेकर थाना ले आयी। पीड़िता के साथ उसके कथित प्रेमी को भी पुलिस थाना ले आयी। सोमवार सुबह पुलिस पीड़िता के ससुराल पहुंचकर मामले की तहकीकात की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता एवं उसके प्रेमी को थाना लाया गया है।

सुबह में पकड़कर लाया और रात में मुंडन कर घुमाया : शुरुआती जांच में यह बात सामने आयी है कि चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा पंचायत के एक गांव में रविवार की शाम में एक जनजातीय विवाहिता को परिजन व गांव वालों में मुंडन कर चेहरे पर कालिख पोत दी और फिर उसे गांव में घुमाने के बाद कथित प्रेमी के पास पहुंचा दिया। महिला पर शादीशुदा युवक से प्रेम करने और दो महीना पहले पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागने का आरोप है। पीड़िता का कथित प्रेमी भी शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

आसपास के गांव में ही महिला के प्रेमी संग किराये के मकान में रहते कुछ महिलाओं ने देख लिया था और बात महिला के ससुराल पक्ष तक पहुंच गयी। पीड़िता के अनुसार रविवार सुबह में उसके पति एवं ननद उसके किराये के मकान से जबरन खींचते हुए गांव ले गये जहां ससुराल के आंगन में बैठाकर गांव की कई अन्य महिलाओं के साथ मिलकर मारपीट की गयी। फिर मुंडन करवाया गया और देर शाम में चेहरे पर कालिख लगाते हुए महिलाओं ने पूरे गांव में घुमाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *