माओवादी हथियार छोड़कर आते हैं तो सरकार बातचीत को तैयार, वरना रहें तैयार – शाह
जगदलपुर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम भूपेश बघेल बीजापुर जिले के बासागुड़ा सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर नक्सली हमले में घायल हुए जवानों से मुलाकात की और सीआरपीएफ कैम्प में तैनात जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अगर माओवादी हथियार छोड़कर बातचीत करने के लिए आते है तो हम तैयार है वरना जवाबी कार्रवाई के लिए माओवादी तैयार हो जाए।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बासागुड़ा में सीआरपीएफ और कोबरा के घायल जवानो से मुलाकात करने के बाद जवानों से कहा कि अगर माओवादी हथियार छोड़कर वार्ता करने को आते हैं, तो सरकार तैयार है, इसके बाद भी अगर माओवादी हमला करते है तो जवाबी हमला बोलने के लिए आप तैयार रहे है। माओवादियों को अब उनके इलाके में घूसकर मारा गिराया जाएगा ताकि बस्तर की जनता सुख और शांति से वहां गुजर-बसर कर सकें।
