पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के प्रवचन, रेप से बचने को दी पर्दा करने की सलाह 

इस्लामाबाद
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दुष्कर्म मामलों में टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर घिरते जा रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर इमरान की टिप्पणी को लेकर कड़ी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में बढ़ते दुष्कर्म मामलों को लेकर बढ़ती अश्लीलता को इसकी वजह बताई। प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने इस्लाम की पर्दा प्रथा की दुहाई देने के साथ कुछ अच्छी सलाह दी, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग कहां चुप रहने वाले हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर उनका वीडियो पोस्ट कर उन्हें ही घेरे में ले लिया। इमरान का यह वीडियो तब का है जब वह क्रिकेटर थे और समुद्र किनारे बिकिनी पहनी लड़की के साथ हैं। इमरान से सवाल किया गया था कि देश में कानून व्यवस्था के हालात खराब हैं, दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं, सरकार क्या कदम उठा रही है? जवाब में उन्होंने इसके लिए अश्लीलता को जिम्मेदार ठहरा दिया। 

उन्होंने कहा कि केवल सरकार इसे नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि अश्लीलता के खिलाफ समाज को आगे आना होगा। इमरान खान ने कहा कि इस्लाम में पर्दा का मतलब प्रलोभन व आकर्षण से बचाव है। आज के दिनों में अश्लीलता की वजह से तलाक के मामले 70 फीसद तक बढ़ गए हैं। 

इसके बाद टि्वटर पर कई लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों का कहना था कि पाकिस्तान में दुष्कर्म की घटनाओं पर अंकुश लगाने के बजाय प्रधानमंत्री आधारहीन तरीके से सफाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे पाकिस्तान सरकार की नाकामी को छिपाने का प्रयास बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *