सूने मकान से एक लाख नगद सहित 30 हजार की चोरी

रायपुर
अज्ञात चोर ने मकान को सूना पाकर घर के अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवर सहित एक लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गया। खमतराई पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन में लग गई हैं।

खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रावाभाठा खमतराई में रहने वाले चुन्नी लाल कुलदीप घर में लाखों रुपये नगद सहित सोने-चांदी के जेवर को आलमारी में बंद कर शनिवार को किसी काम से परिवार सहित घर में ताला लगाकर बाहर चले गए थे। रविवार की शाम को जब वे लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और कमरे में जाकर देखने पर आलमारी में रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। आलमारी के लॉकर को चेक करने पर पता चला कि उसमें रखे लगभग एक लाख रुपये व 30 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। कुलदीप ने तत्काल घटना की सूचना खमतराई पुलिस को दी और पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी, लेकिन अज्ञात चोर के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया। पुलिस अब आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोर की तलाश में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *