देर रात केंद्र ने भेजी 3.50 लाख वैक्सीन की 10वीं खेप

रायपुर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार की देर रात 10वीं खेप में विमान से कोरोना वैक्सीन की 3.50 लाख से ज्यादा डोज भेज दी है। पिछली खेप 27 मार्च को भेजी गई थी जिसमें 44 बक्सों में 3.50 लाख वैक्सीन मिली थी। छत्तीसगढ़ में 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के 21 लाख 23 हजार 192 लोगों को पहली डोज लग चुकी है तथा 32 हजार 861 को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। लेकिन लोगों के मन में यह भ्रांति है कि वैक्सीन लगने के बाद वे पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि यूनीसेफ और अन्य विशेषज्ञ भी यह लगातार कह रहे हैं कि वैक्सीन, कोविड 19 संक्रमण होने के बाद की गंभीर स्थिति से बचाता है, संक्रमण से नहीं बचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *