गोवा में एंजॉय कर रहीं कृष्णा श्रॉफ, शेयर की बिकिनी फोटोज

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फिल्मों में बेहतरीन पहचान बना चुके हैं. वहीं उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ फिल्मों से काफी दूर हैं, लेक‍िन हमेशा अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं. एक बार फिर वे अपनी तस्वीरों के कारण सुर्ख़ियों में नजर आ रही हैं. कृष्णा श्रॉफ गोवा में छुट्टियां मना रही हैं. कृष्णा अपनी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे बिकनी में दिखाई दे रही हैं. तस्वीर में देखा जा सकता है. कृष्णा बिकिनी में पोज देती दिखाई दे रही हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. कृष्णा का ये बिकिनी लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.  कृष्णा अपने इस वेकेशन पर अपनी दोस्त मल्लिका बेंद्रे के साथ गई हुई हैं. इस तस्वीर में दोनों काफी खुश और एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में देखा जा सकता है दोनों ने एक जैसी बिकिनी कैरी की हुई है. इससे पहले एक्ट्रेस मालदीव में अपना वेकेशन एन्जॉय कर रही थीं, जहां की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी. इस पिक्चर में कृष्णा शावर लेती हुई नजर आ रही हैं. आपको बता दें कृष्णा की तस्वीर पर दिशा पाटनी ने भी रिएक्ट किया था, जहां उन्होंने फायर इमोटिकॉन का इस्तेमाल किया. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर और भी कई तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह समुद्र में मछलियों संग तैरती नजर आईं. उनकी इन तस्वीरों पर उनके फैंस ने काफी प्यार दिया था. कृष्णा श्रॉफ की फोटो और वीडियो में उनका अंदाज देखने लायक था.कृष्णा की हर तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने लायक होता है. बता दें, कृष्णा अपनी फिटनेस को लेकर जानी जाती हैं. वह अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक्स के लिए भी अक्सर चर्चा में रहती हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *