बेनजीर में नौ कोरोना पाजिटिव केश निकलने के बाद शुरू हुये प्रैक्टिकल

भोपाल
बेनजीर कालेज में आज से सभी प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। विद्यार्थियों के प्रैक्टिक लेने राजधानी के कुछ कालेजों के प्रोफेसर पहुंच चुके हैं। जबकि वे उनके कालेज में भी कई प्रोफेसर और कर्मचारी कोरोना पाजिटिव होने के बाद उपचार ले रहे हैं। इससे बेनजीर कालेज में भय का माहौल बना हुआ है। उच्च शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अप्रैल में होने वाली यूजी-पीजी की परीक्षाओं को कराने पर रोक लगा है। जबकि बेनजीर कालेज में नौ प्रोफेसर और कर्मचारियों को कोरोना हो चुका है। वे घर और अस्पताल में भर्ती होकर उसका उपचार ले रहे हैं।

वहीं विभाग ने 31 मार्च तक सभी प्रायोगिक परीक्षाएं कराने के आदेश जारी कर रखे हैं। इसी तरह बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने कल सभी कालेजों को प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। ये प्रायोगिक परीक्षाएं थ्यौरी परीक्षाओं के साथ मई और जून में ही आयोजित की जाएंगी। फेल होने के भय से कई विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षाएं देने बेनजीर कालेज पहुंच गए हैं। जबकि बाहरी शहरों में रहने वाले विद्यार्थी कोरोना संक्रमण के चलते भोपाल नहीं पहुंच सके हैं। विभाग ने 15 अप्रैल तक शैक्षणिक कार्य को रोकने के आदेश जारी कर रखे हैं। प्रोफेसर कालेज पहुंचकर 15 अप्रैल तक आनलाइन क्लासेस ले सकेंगे। इसके बाद भी बेनजीर कालेज में प्रैक्टिकल कराए जा रहे हैं। जबकि प्रोफेसर विद्यार्थियों के आलाइन प्रैक्टिकल भी ले सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *