छत्तीसगढ़ चेम्बर ने जिलाधीश दुर्ग को लाकडाउन पर पुनर्विचार करने दिए सुझाव दिये

रायपुर
दुर्ग जिला में जिलाधीश के द्वारा 6 अप्रैल से लाकडाउन की घोषणा के संबंध में पुनर्विचार करने हेतु छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के महेश कुमार बंसल उपाध्यक्ष एवं मनोज बख्त्यानी मंत्री एवं गागीर्शंकर मिश्र, शिरिश अग्रवाल, विजय सिंह, पवन अग्रवाल,राकेश मल्होत्रा ने ज्ञापन सौंपा।

चेम्बर पदाधिकारियों ने कहा कि संपूर्ण लॉकडाउन इस समय अर्थव्यवस्था के पहियों को रोक देंगे, जिससे आम नागरिकों एवं व्यापारी वर्ग की मानसिक दशा पर गहरा असर पड़ेगा। इस समय छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज व्यापारियों के साथ जागरूकता अभियान के तहत स्वयं, स्टाफ एवं ग्राहकों को मास्क पहनने का जागरूकता अभियान चला रहा है। कोविड-19 के कोई भी लक्षण दिखने पर व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों को टेस्टिंग करवाने के लिये प्रेरित करते हुए उनके मन से कोविड-19 के प्रति भय को मिटाने का काम कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से आपके द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान में चेम्बर की विशेष भूमिका रही है जिसे लेकर व्यापारी, स्टाफ आदि के टीकाकरण हेतु सहयोगी के रूप में खड़े हुए हैं।

चेम्बर ने जिलाधीश को सुझाव देते हुए निवेदन किया कि पूर्ण लॉकडाउन न करते हुए सभी व्यवसाय को आवश्यकतानुसार निर्धारित समय में बांट दिया जावे। उदाहरणस्वरूप- फल-सब्जी को सुबह 6 से 11 बजे तक, डेयरी हेतु-सुबह 6 से 9 एवं शाम 5 से 7 बजे तक, अन्य व्यवसाय जैसे-किराना, कपड़ा, जूता-चप्पल, स्टील, बर्तन, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक्स आदि व्यवसाय को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित किया जावे। हमारा मानना है कि स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ ही परिवार एवं समाज को भी सुरक्षित रखना है, परंतु लॉकडाउन इस बीमारी का हल नहीं है। रायपुर एवं दुर्ग जिले की परिस्थितियां एक जैसी है, अत: दोनों जिलों के लिये समान रूप से एक ही नियम लागू किया जावे। उपरोक्त बातों को दृष्टिगत रखते हुए 6 अप्रेल 2021 से लाकडाउन की घोषणा में पुनर्विचार करते हुए रियायत दी जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *