मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में करंज का पौधा रोपा

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः स्मार्ट उद्यान में करंज का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने आम लोगों से पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने की अपील की है। इस अवसर पर कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया भी उपस्थित थे।

करंज का चिकित्सा में भी महत्वपूर्ण उपयोग है। इसके अलावा करंज के पौधे का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। इसके प्रमुख औषधीय गुणों की बात करें तो यह कुष्ठ रोग के उपचार, घाव को जल्दी ठीक करने, सूजन दूर करने और कफ एवं वात का शमन करने में उपयोग किया जाता है। इसके पौधे की छाल को घिसकर लेप तैयार कर कुष्ठ एवं घाव के स्थान पर लगाने से लाभ होता है। इसका तेल कृमिनाशक होता है। मधुमेह, बवासीर, दंत रोगों में भी करंज का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी लकड़ी दातून के रूप में भी उपयोग में लाई जाती है। इसकी प्रजातियों में करंज, कट करंज और चिरबिल्व शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *