नक्सलियों की स्ट्रेटजी समझने घटनास्थल पर जाएंगे सीआरपीएफ डीजी

रायपुर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कल नक्सलियों और सुरक्षा बल जवानों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद शहीद जवानों को श्रद्धांजली देने व घटना की पूरी जानकारी लेने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर रायपुर पहुंच सीआपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने कहा कि नक्सलियों की स्ट्रेटर्जी समझने के लिए वे घटनास्थल पर कल जाएंगे और वहां से लौटने के बाद नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बदलाव किया जाएगा।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुलदीप सिंह ने कहा कि किसी भी घटना से सीख लिया जाता है और इस बार नक्सलियों ने यू शेप बनाकर हमारे जवानों को घात लगाकर हमला किया है। इसकी जानकारी लेने वे कल घटनास्थल पर जाएंगे और देखेंगे कि नक्सलियों ने अपनी स्ट्रेटजी में क्या बदलाव किया है। वहां से लौटने के बाद ही नक्सलियों के खिलाफ दूसरी रणनीति तैयार किया जाएगा और अभियान में बदलाव लाया जाएगा। अभी वर्तमान में बीजापुर क्षेत्र में 5 बटालिन फोर्स और आया है जिससे वे बौखलाए गए है और इस प्रकार की घटना को अंजाम दे रहे। इस प्रकार की घटना से जवानों का मनोबल टूटने वाला नहीं है बल्कि नक्सली को असुविधा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *