कोरोना संक्रमित शिक्षा अधिकारी ने तोड़ा दम

भिलाई
भिलाई इस्पात संयंत्र में शिक्षा विभाग के प्रमुख महाप्रबंधक वैशाली सूपे की कोरोना संक्रमित होने के कारण इस्पात संयंत्र के सेक्टर-9 अस्पताल में रविवार की अल सुबह मौत हो गयी।

डीजीएम वैशाली को कल ही उनके पति सेक्टर-9 अस्पताल में एडमिट किया गया था लेकिन चार से पांच घंटे में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें अटैक भी आया था, इससे उनकी जान गई है। होली के पहले डीजीएम सूपे के बेटे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद डीजीएम सूपे ने भी कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लेकिन उनकी स्थिति ठीक थी इसलिए होम आइसोलेशन में रह रही थी। लेकिन कल देर रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *