उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ली कोरोना वायरस की दूसरी डोज 

नई दिल्ली
 उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोरोना वायरस की दूसरी खुराक ली। वहीं, देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में कोरोना वायरस से जुड़े मुद्दों और देश में चल रहे टीकाकरण अभियान को लेकर समीक्षा की जाएगी। बैठक में पीएम मोदी के अलावा, कैबिनेट सचिव, पीएम के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव और डॉक्टर विनोद पॉल शामिल हैं। 

मालूम हो कि देश में एक बार फिर कोरोना ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। कई राज्यों में दोबारा लॉकडाउन की स्थिति आ गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 93,249 मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 513 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, पिछले 24 घंटे में 60,048 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए। कोरोना के बढ़ते मामलों पर PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग, टीकाकरण पर भी हुई चर्चा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु जैसे राज्यों में कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आ रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *