लॉकडाउन का निर्णय कलेक्टर लेंगे, स्वास्थ्य सेवाओं पर है पूरा ध्यान – सिंहदेव

रायपुर
शहर में फिलहाल लॉकडाउन नहीं होगा इसका निर्णय जिला कलेक्टर करेंगे। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस बात के संकेत पत्रकारों के साथ चर्चा के दौरान दिए। लॉकडाउन से लाभ कम नुकसान ज्यादा हो रहा है, इसलिए इस पर फिलहाल फैसला नहीं लिया गया है। अलबत्ता उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और चाक चौबंद किए जाने की आवश्यकता है ताकि समय रहते लोगों को इलाज उपलब्ध हो सके।

मंत्री सिंहदेव ने कहा है कि बैठक में राज्य के कुछ शहरों के साथ ही साथ शहर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस समय सबसे पहली आवश्यकता स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की है। उन्होंने कहा कि राजधानी में कल पॉजिटिव रेट 39 प्रतिशत था, रायपुर में बिस्तरों की समीक्षा की गई है, हमारे पास फैसिलिटी है कि नहीं इन बातों की जानकारी ली गई है, बेडों की संख्या, टेस्टिंग बढऩा और जो होम आइसोलेशन में हैं, उन पर लगातार फालोअप कैसे किया जाये। बैठक में वैक्सनीशेन को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना का नया स्ट्रेन खतरनाक नहीं है, टेस्टिंग किट की मार्केट से सप्लाई नहीं हो रही है, बाजार में इसकी कमी है कोविड केयर सेंटर को बढ़ाने का काम तेजी से किया जा रहा है। उच्च स्तरीय इस मीटिंग में वरिष्ठ अफसरों के साथ कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कोविड सेंटरों में बिस्तरों की समीक्षा की गई. हमारे पास क्या फैसिलिटी है कि नहीं इन बातों की जानकारी ली गई। बेड की संख्या, टेस्टिंग बढ़ाने और जो होम आइसोलेशन में हैं, उन पर लगातार फॉलोअप लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *