अक्षय कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद दी सोशल मीडिया पर जानकारी

नई दिल्ली
बॉलीवुड से लगातार कोरोना वायरस को लेकर चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं. अब खबर आई है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार कोरोना की चपेट में आ गए हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने फैंस को ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए दी है.
ट्वीट में बताई होम क्वारंटीन होने की बात

अक्षय ने अपने फैंस को ये जानकारी देते हुए लिखा है, 'मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर में ही क्वारंटीन हो रहा हूं. उम्मीद है जल्द ही काम पर वापस आउंगा.'

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लंबी लिस्ट है. फैंस को अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' का इंतजार है. इस फिल्म में वे कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी लीड रोल में दिखाई देंगे.

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड की कई हस्तियों को कोविड-19 ने अपना शिकार बनाया है. कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर और परेश रावल के बाद दो दिन पहले ही आलिया भट्ट के पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई थी. इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मोनालिसा और 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली के भी पॉजिटिव होने की खबर सामने आ चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *