कोरोना से मुक्ति दिलाने सुरेश्वर महादेव पीठ नवरात्र में करेगा 11 हजार जाप
रायपुर
छत्तीसगढ़ सहित राजधानी रायपुर में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए कचना रोड स्थित सुरेश्वर महादेव पीठ प्रबंधन समिति कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए 13 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले नवरात्र से 11 हजार महा मृत्युजंय जाप अनुष्ठान किया जाएगा। इससे पूर्व महादेव पीठ के संस्थापक स्वामी राजेश्वरानंद सरस्वती के संयोजन में आचार्यगणों ने श्रीगणेश, अंबिका, वरुण, षोडश मातृका, नाग देवता, नवग्रह देवता, क्षेत्रपाल देवता, वास्तु देवता, राम दरबार, हनुमंत, सुरेश्वर महादेव एक लिंग, भद्र मंडल के देवी-देवताओं की पूजा की गई। वाल्मीकि कृत मूल रामायण के मंत्रों का उच्चारण कर हवन में आहुति दी गई। आचार्यगणों ने समझाया कि हवन करने से न सिर्फ मनुष्य बल्कि वनस्पति एवं फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया का विनाश होता है। पुराणों के अनुसार वातावरण शुद्ध होता है और अन्य बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है।
