नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को अमित शाह ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि 

रायपुर
 छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर और सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए 5 सुरक्षा बलों को गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं छतीसगढ़ में माओवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों के बलिदान को नमन करता हूं। राष्ट्र उनकी वीरता को कभी नहीं भूलेगा। मेरी संवेदना उनके परिवारों के साथ है। हम शांति और प्रगति के इन दुश्मनों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। दुआ करता हूं कि घायल जल्दी ठीक हों।' 

अमित शाह ने कल सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षा बलों पर हुए नक्सली हमले के संबंध में छत्तीसगढ़ के सीएम से बातचीत की। उन्होंने सीआरपीएफ के महानिदेशक से स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य का दौरा करने के लिए भी कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को दी ईस्टर की बधाई वहीं, पीएम मोदी ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम ने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा कि देश उनकी शहादत को कभी नहीं भुला पाएगा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मेरी संवेदनाएं छत्तीसगढ़ में माओवादियों के हमले में शहीद हुए जावानों के साथ हैं। 

शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। गौरतलब है कि शनिवार को हुए इस हमले में मारे गए 5 जवानों के अलावा 30 अन्य जवान घायल भी हुए हैं, जबकि 21 जवानों के अभी भी लापता होने की खबर है, जिन्हें तलाशने के लिए वहां तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *