‘घर में मां-बहन है तो BJP को वोट देने से पहले सोचें’,TMC प्रत्याशी कौशानी का वीडियो वायरल
कोलकाता
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में एक के बाद एक वीडियो और ऑडियो राजनीतिक दलों के नेताओं के वायरल हो रहे हैं। ताजा मामला एक्ट्रेस से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार बनीं कौशानी मुखर्जी से जुड़ा है। कृष्णानगर विधानसभा सीट से टीएमसी की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं कौशानी मुखर्जी का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कौशानी मुखर्जी चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर बीजेपी के वोटरों को धमकाते हुए दिख रही हैं। वायरल वीडियो में कौशानी मुखर्जी कहते हुए दिख रही हैं, ''आप लोग यहां आइये। क्या आप सभी भाजपा के समर्थक हैं? सोचिये और वोट दीजिये। सभी के घर में माताएं और बहनें हैं।'' वीडियो के वायरल होने के बाद इस मामले पर विवाद छिड़ गया है। बीजेपी ने इसको लेकर टीएमसी पर निशाना साधा है चुनाव आयोग से शिकायत की है। BJP नेता बोले- TMC ने हमेशा विपक्ष को डराने के लिए रेप की धमकी दी है बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष रितेश तिवारी ने ट्विटर पर कौशानी मुखर्जी का वायरल वीडियो शेयर किया। वीडियो को शेयर कर बीजेपी नेता रितेश तिवारी ने दावा किया कि टीएमसी नेता कौशानी मुखर्जी ने भाजपा के मतदाताओं को खुलेआम धमकी दी थी।
वीडियो को ट्वीट कर रितेश तिवारी ने लिखा, ''कृष्णानगर नॉर्थ से उम्मीदवार कौशानी मुखर्जी खुलेआम बीजेपी वोटरों को धमकी दे रही हैं। टीएमसी नेताओं ने हमेशा विपक्ष को डराने के लिए बलात्कार की धमकी दी है। लेकिन इस बार कोई डरने वाला नहीं है!'' टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताहिक बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष रितेश तिवारी ने इस मामले में कौशानी मुखर्जी के खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत भी की है। चुनाव आयोग को बीजेपी नेता ने कहा है कि कौशानी मुखर्जी का बयान "स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावों के लिए खतरा" है। TMC नेता कौशानी मुखर्जी का दावा- मेरा वीडियो एडिट किया गया सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद कौशानी मुखर्जी ने बीजेपी पर वीडियो को गलत ढंग से और एडिट करके फैलाने का आरोप लगाया है।
कौशानी मुखर्जी ने अपने फेसबुक पोस्ट में सफाई देते हुए लिखा, ''कल मेरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर विपक्षी दल के कुछ मित्रों द्वारा प्रसारित किया गया, मैंने बोला वोट देखो, सबकी घर में मां-बहन होती हैं, सच में महिला सुरक्षा के लिए, तीसरी बार फिर से बहन को चुनें। ऑरिजनल वीडियो आपके लिए है। जय बंगला।'' इस पोस्ट के साथ कौशानी मुखर्जी ने अपना ऑरिजनल वीडियो भी शेयर किया है। कौशानी मुखर्जी दो महीने पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा है कि उनके वीडियो को बीजेपी आईटी सेल ने उनके बयान के सिर्फ एक हिस्से को सामने रखा हैं, जिसपर विवाद हो। BJP नेता और कौशानी के ब्वॉयफ्रेंड बोले, प्रचार के लिए ये सब करना सही नहीं टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अभिनेता और भाजपा सदस्य बोनी सेनगुप्ता ने अपनी प्रेमिका और टीएमसी नेता कौशानी मुखर्जी के एडिटेड वीडियो के वायरल होने से पार्टी से निराश हैं। बोनी सेनगुप्ता ने कहा है, ''एक महिला ( कौशानी) को निशाना बनाना और विवाद पैदा करने के लिए उसके भाषण के वीडियो को एडिट करना "अनुचित" था।
