सेल कर्मचारियों ने लंबित वेतन समझौते को लेकर किया रेल पटरी का उत्पादन बंद

दुग
एक जनवरी 2017 से वेतन समझौते को लेकर भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) की सबसे बड़ी इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के कर्मचारियों का गुस्सा अब प्रबंधन पर फूट पड़ा और बीएसपी कर्मचारियों ने यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) में कामकाज बंद कर दिया है। शनिवार सुबह नौ बजे से कर्मचारियों ने रेल पटरी का उत्पादन ठप कर दिया। वेतन समझौता तत्काल लागू करने की मांग करते हुए डेढ़ सौ युवा कर्मचारी मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए हैं। इस तरह से धरना को लेकर प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। संयंत्र के निदेशक प्रभारी तक हरकत में आ गए।

भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए इस समय यूआरएम ही कमाऊ पूत है। रेलवे के आॅर्डर को पूरा करने के लिए कर्मियों को काम शुरू करने की सलाह दी जा रही है। रेल पटरी उत्पादन प्रभावित न होने पाए इसलिए आक्रोशित कर्मचारियों को समझाया जा रहा है। लंबित वेतन समझौता को लेकर दिल्ली स्तर पर कई दौर की बैठकें हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी फैसला नहीं लिया जा रहा है। इसे लेकर कर्मचारियों में दिन प्रतिदिन आक्रोश बढ़ता जा रहा था। शनिवार को सुबह कर्मचारी सेल में काम करने के लिए एकत्र हुए लेकिन वे काम करने के बजाए रेल पटरी का उत्पादन बंद कर अपनी मांग को लेकर वे धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें 10 फीसद एमसीबी, 6 फीसद वेरिएबल पर्क्स, 10 फीसद फिजिक्सड पर्क्स, 1 जनवरी 2020 से 31 मार्च 2021 तक का तुरंत भुगतान, शेष 39 महीनों का किस्तों में वित्तीय स्थिति के अनुसार भुगतान हो शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *