देर रात सिलेंडर ब्लास्ट होने से सास-बहू और पोती की दर्दनाक मौत, 20 घर जले

समस्तीपुर
बीते शुक्रवार की देर रात को बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सिलेंड ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट होने के बाद लगी भयानक आग से 20 लोगों का घर जल गया। अगलगी की इस घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची फिर आग पर काबू पाया गया। मृतकों की शिनाख्त छकन टोली निवासी सोनेलाल यादव की 50 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी, 28 वर्षीय बहु संगीता देवी और 5 वर्षीय पोती के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात गेहूं की दौनी कर घर परिवार के लोग गैस-चूल्हे पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस लीक होने लगा, जिसके चलते जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। जिसमें सोनेलाल यादव की पत्नी कौशल्या, बहू संगीता देवी और 5 साल की पोती घर में झुलसकर मर गए।

रामभद्रपुर गांव में शुक्रवार की रात ब्लास्ट के चलते आग लगने से दर्जनों घर आग की चपेट में आ गए। धू-धूकर घर जलने लगे। गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। चीख-पुकार के चलते गांव में मातम पसर गया। हादसे के दौरान लोग अपने घरों में गहरी नींद में थे। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।

मौके पर दमकल की 2 गाड़ियां पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि चूल्हे की आग फैलने से ही यह भीषण हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना से इलाके में मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *