नशे में पीट-पीटकर पुलिसवालों ने मारा: जदयू MLA गोपाल मंडल

भागलपुर 
बिहार के भागलपुर जिले में विवादित बोल के लिए हमेशा चर्चाओं में रहने वाले गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने पुलिस हिरासत में सरकारी कर्मी की मौत पर बोला कि नशे में संजय यादव नहीं, बल्कि बरारी पुलिस थी। नशे में पीट-पीटकर पुलिसवालों ने मारा। पुलिस बेकसूर सरकारी कर्मी को गले में गमछा बांधकर घर से घसीटकर थाने तक लायी। कहा कि बरारी थाने की पुलिस की लापरवाही से संजय यादव की मौत हुई। मृतक की बेटी व परिजन ने जब रोकने की कोशिश की तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की की गयी। मृतक बार-बार अपनी सफाई दे रहा था, मगर पुलिस कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं थी। 

गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल शुक्रवार को भागलपुर पुलिस पर जमकर बरसते हुए पुलिस हिरासत में हुई मौत मामले में अपने पूर्व के बयान से मुकरते हुए शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाया और कहा कि यह रिपोर्ट अधिकारियों के दबाव में दिया गया है। नेचुरल डेथ नहीं हुआ है, बल्कि गला दबने से संजय यादव की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद जब थाना पहुंचे तो वहां पर कोई नहीं था। एक मजिस्ट्रेट और बाद में थाने का मुंशी आया, मगर घटना के बारे में कोई कुछ बताने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में संलिप्त वरीय अधिकारी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। अपने दिए बयान के बाद जब विधायक मृतक के घर पहुंचे थे तो उन्हें परिवारवालों ने काफी खरी-खोटी सुनायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *