किशोरों पर शुरू किया जॉनसन एंड जॉनसन ने कोविड-19 वैक्सीन का परीक्षण

वाशिंगटन
 अमेरिाका की चिकित्सा उपकरण बनाने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने 16-17 साल की उम्र के किशोरों पर अपनी कोरोना वैक्सीन का परीक्षण करना शुरू कर दिया है। अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित दवाई बनाने वाली कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले साल सितंबर में शुरू हुए वैक्सीन के अध्ययन में वयस्कों के साथ किशोरों को भी जोड़ा जाएगा। परीक्षण में शामिल किए गए किशोरों के डेटा की समीक्षा करने के बाद परीक्षण में 12-15 साल के किशोरों को भी शामिल किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि वैक्सीन के लिए ट्रायल में शामिल होने के लिए पहले ब्रिटेन और स्पेन के युवाओं का पंजीकरण किया जा रहा है। उसके बाद अमेरिका, कनाडा, नीदरलैंड्स के किशोरों का पंजीकरण होगा और अंत में ब्राजील और अर्जेंटीना के किशोरों को परीक्षण में शामिल किया जाएगा।

 इस महीने पीक पर होगा कोरोना वायरस, AIIMS डायरेक्टर गुलेरिया बोले- फौरन लगाई जाए मिनी लॉकडाउन इस अध्ययन में टीके की पहली और दूसरी खुराक की प्रभावकारिता का अध्ययन किया जाएगा। पहली खुराक देने के एक-दो या तीन महीनों के बाद दूसरी खुराक का परीक्षण होगा। जॉनसन एंड जॉनसन फॉर्मास्यूटिकल्स यूनिट के लिए अनुसंधान और विकास के वैश्विक प्रमुख डॉ. मथाई मामेन ने कहा कि वैक्सीन के परीक्षण को बढ़ाकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर भी किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने बताया कि मई-जून के अंत तक वैक्सीन की 100 मिलियन खुराक अमेरिका को दी जानी हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *