छह महीने से अपनी दोनों बेटियों का कर रहा था रेप

नई दिल्ली
नई दिल्ली के अशोक विहार थाना पुलिस ने अपनी दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी 15 और 16 साल की बेटियों का छह माह से यौन शोषण कर रहा था। आरोपी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चियां वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में परिवार के साथ रहती हैं। आरोपी स्थानीय फैक्टरी में काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपनी 15 और 16 साल की बेटियों के साथ छह माह से दुष्कर्म कर रहा था। बच्चियों ने इस घटना की जानकारी मां को दी तो आरोपी ने सभी को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के धमकाने से किसी ने पुलिस से संपर्क नहीं किया। लेकिन, बुधवार को आरोपी ने फिर से बेटी से दुष्कर्म किया तो परिवार ने पुलिस से संपर्क साधा। आरोपी की पत्नी पति के खिलाफ थाने पहुंची और पूरी कहानी बताई। इसके बाद एसआई लक्ष्मी ने दोनों बच्चियों की मेडिकल जांच कराई और पोक्सो एवं दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़ित बच्चियों की काउंसलिंग कराई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *