सुरखी हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री, भारी मात्रा में हथियार बरामद

भोपाल
 मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की एसटीएफ (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घर में  वाले कारखाने का पर्दाफाश किया है. आरोपियों के पास से हथियारों (Arms) का जखीरा और हथियार बनाने का सामान भी जप्त किया गया है. भोपाल एसटीएफ (Bhopal ATS) ने जिला सागर के सुरखी थाना क्षेत्र में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हनुमान मंदिर टेकरी ग्राम छपरा थाना सुरगी जिला सागर में अवैध हथियार बेचने के उद्देश्य खड़ा है. इस सूचना पर तत्काल प्रभारी डीएसपी केतन की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान अखिलेश उर्फ गोविंद निवासी ग्राम नवलपुर थाना सुर्की के रूप में हुई है. आरोपी की तलाश की गई तो उसके पास से दो देशी कट्टे, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस मिले हैं.

घर पर खोल रखा था कारखाना
आरोपी अखिलेश से पूछताछ की गई तो पता चला कि ग्राम नवलपुर में घर पर पिता और पुत्र अवैध हथियार बनाने का कारखाना संचालित कर रहे हैं. यह कारखाना सालों से चल रहा है. पिता हथियार बनाने में माहिर है, जबकि बेटा ग्राहक खोज कर उन्हें ठिकाने और सप्लाई का काम करता है. एसटीएफ की टीम ग्राम नवलपुर में आरोपी के घर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति लोहे के पाइप को हथौड़े से ठोक-ठोककर कट्टे की नाल बना रहा था. पुलिस ने सबसे पहले अखिलेश के पिता आसाराम को गिरफ्तार किया और घर में हथियार बनाने का सामान जब्त कर लिया.

हथियार बनाने का सामान किया जब्त

हथियार बनाने के सम्मान में एसटीएफ की टीम को अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली एक ड्रिल मशीन, नीले कलर की बट, काला रंग, एक ग्राइंडर मशीन, नीले और सिलवर कलर अल्फा कंपनी, नाल बनाने की तीन पाइप, एक लोहे सरसी, एक लोहे की हथौड़ी, एक नग रेती लोहे की, एक नग प्लास लोहे का, दो नग लोहे की छेनी, दो नग लोहे की गुल्ली, एक नग लोहे का टीएमटी सरिया, पांच नग वेल्डिंग रॉड, एक लोहे की कैंची, एक नग वर्मा रॉड मिला है. एसटीएफ भोपाल ने आरोपियों पर धारा 25(1-ए), 25(1-एए), 25(1-बी), 25(1बी (सी)), 27 आम्म्स एक्ट के तगत केस दर्ज किया है. आरोपियों को रिमाइंड लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *