फर्जी दुल्हनें कारोबारी के यहां से 15 लाख समेट कर फरार

ग्वालियर
 शादी कर बीस दिन रही दुल्हनें आठ लाख रुपए के जेवर लेकर फरार हो गई। घटना बिलौआ थाना क्षेत्र की है। घटना का पता चलते ही पीड़ित थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित को शंका है कि उनके पिता की हत्या भी लुटेरी दुल्हनों ने की है। फिलहाल पुलिस लुटेरी दुल्हनों की तलाश में जुटी हुई है।

पीड़ित व्यवसायी ने बिलौआ थाना में दोनों बहुओं, उनके भाई संदीप मित्तल, रिश्ता कराने वाले समेत अन्य 6 लोगों पर FIR दर्ज कराई है। शादी के समय बताया गया था, उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है। शादी कराने के नाम पर 7 लाख रुपए भी लिए गए थे। जांच में पता चला है, एक दुल्हन का पहले से ही एक बेटा है। उज्जैन में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR पहले से ही दर्ज है।

बिलौआ थाना क्षेत्र निवासी नागेन्द्र जैन कपड़ा कारोबारी हैं। दिसंबर 2020 में उन्होंने छोटे भाइयों दीपक जैन और सुमित जैन की शादी उज्जैन निवासी नंदनी मित्तल व रिंकी मित्तल से की थी। रिश्ता दोनों लड़कियों के भाई संदीप मित्तल के सामने तय हुआ था। रिश्ता समाज के बाबूलाल जैन ने तय करवाया था। दोनों की जाति वैश्य बनिया बताई गई थी। शादी के बाद नंदनी और रिंकी करीब 15 से 20 दिन तक ससुराल रहीं। बाद में मायके चली गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *