उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने वाली टीम हुई सम्मानित

रायपुर
उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने वाली टीम को गुरुवार को गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आईजी सहित तत्कालीन एसएसपी और पूरी टीम को ढाई लाख रुपये का नकद पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरण कांड की कम समय में गुत्थी सुलझाने और पीड़ित की सकुशल वापसी पर टीम को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है। गृह मंत्री साहू ने आज प्रकरण से जुड़े जांच टीम के आई.जी, एस.एस.पी सहित पूरी टीम को ढाई लाख रुपए के नकद इनाम का वितरण किया। साहू ने प्रकरण जांच दल के सभी सदस्यों को प्रकरण की गुत्थी सुलझाने पर हौसला अफजायी की। उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरण कांड के जांच दल में शामिल आई.जी डॉ. आनंद छाबड़ा, एसएसपी आरिफ शेख, एएसपी पंकज चंद्रा, तारकेश्वर पटेल समेत सभी सीएसपी, टीआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उद्योगपति प्रवीण सोमानी के अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने पर गृहमंत्री द्वारा नकद इनाम देने की घोषणा की गई थी। ज्ञात हो कि गत वर्ष 8 जनवरी को उद्योगपति प्रवीण सोमानी सिलतरा स्थित अपनी फैक्ट्री से घर के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही उसका अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में छानबीन के बाद उसके यूपी में होने का पता चला था। खुद एसपी आरिफ शेख यूपी जाकर सोमानी को अपहरणकतार्ओं से छुड़ा कर सकुशल रायपुर वापस लाए थे। इस मामले में पुलिस 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *