शुक्रवार को भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम 

नई दिल्ली
 एक बार फिर से आम आदमी को राहत मिली है, आज भी तेल कंपनियों नें दाम नहीं बढ़ाए हैं। मालूम हो कि 10 दिनों में तीन बार में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पहले 24 मार्च को पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 17 पैसे सस्ता हुआ था, जबकि 25 मार्च को डीजल में 20 पैसे और पेट्रोल 21 पैसे की कटौती हुई थी, जबकि 30 मार्च को पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। हालांकि इन दिनों इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 2.37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, बावजूद इसके पेट्रोल और डीजल के दाम आज नहीं बढ़े हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *