गढ़चिरौली में मारे गए पांचों नक्सलियों की हुई शिनाख्त

राजनांदगांव
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में रंग पंचमी के दिन सोमवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए पांचों नक्सलियों की शिनाख्त आखिरकार हो गई। पांचों पर कुल 43 लाख का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान रूसी राव उर्फ पवन उर्फ भास्कर मिचामी के रूप में हुई। उस पर 25 लाख का इनाम था, पवन डीकेएसजेडसी सदस्य था। राजू उर्फ बुद्धेसिंह नेताम तिपागढ़ एलओएस का डिप्टी कमांडर था, उस पर 10 लाख का इनाम था। अमर मुया कुंजाम सुकमा जगरगुंडा एलओएस में काम कर रहा था, उस पर दो लाख का इनाम था, उसके खिलाफ आठ मामले दर्ज थे। वहीं मारी गई महिला नक्सली सुजाता उर्फ कमला उर्फ पुनिता गावड़े पर 31 मामले दर्ज थे और उस पर चार लाख का इनाम था। अस्मिता उर्फ सुखलु टिपागढ़ एलओएस की सदस्य थी, उस पर 11 मामले दर्ज थे और दो लाख का इनाम घोषित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *