स्टार प्रचारकों से गर्माया कांग्रेस के अंदर का माहौल

भोपाल
दमोह उपचुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक अब मैदान में उतरने जा रहे हैं। तीन अप्रैल से स्टार प्रचारकों के दौरे यहां पर शुरू होने जा रहे हैं। वहीं बुंदेलखंड के दो पूर्व मंत्रियों को स्टार प्रचारक नहीं बनाने का मामला भी पार्टी के भीतर गर्माया हुआ है। इसके साथ ही भाजपा से कांग्रेस में आए एक अन्य नेता को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल करने से कुछ नेता खुश नहीं है। कांग्रेस ने अपनी स्टार प्रचारकों की सूची में बुंदेलखंड के दो पूर्व मंत्रियों को जगह नहीं दी।

कमलनाथ सरकार ने बृजेंद्र सिंह राठौर और हर्ष यादव मंत्री थे। चुनाव के ऐलान के पूर्व तक दोनों नेताओं को इस सीट पर सक्रिय भी किया गया था, लेकिन दोनों को स्टार प्रचारक नहीं बनाया गया। वहीं भाजपा से कांग्रेस में आए चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को भी स्टार प्रचारक बनाए जाने से कुछ बड़े नेता खुश नहीं हैं। चतुर्वेदी तीन अप्रैल से यहां पर सक्रिय होने जा रहे हैं। वे करीब दस दिन तक यहां पर रहेंगे। इस दौरान वे जनसम्पर्क के साथ ही कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे।

पिता-पुत्र की जोड़ी भी यहां पर कांग्रेस के समर्थन में प्रचार करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह, कांतिलाल भूरिया और उनके बेटे विक्रांत भूरिया भी यहां पर प्रचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *