24 घंटे में 72,330 नए केस, 459 लोगों की मौत

 नई दिल्ली  
कोरोना वायरस संक्रमण की नई लहर अब विकराल हो चुकी है। बीते 24 घंटों में देश भर में कोरोना संक्रमण के 72,330 नए केस सामने आए हैं। यही नहीं मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ते हुए 459 पर पहुंच गया है। अब तक देश में कोरोना के कुल 1,22,21,665 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1,14,74,683 लोग रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल देशभर में 5,84,055 एक्टिव केस हैं। इस तरह से देखें तो एक्टिव केसों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालांकि इस बीच वैक्सीनेशन की रफ्तार में भी इजाफा हुआ है। अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की टीका लगाया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *