निर्मला सीतारमण ने कहा- छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कटौती का आदेश वापस, जारी रहेंगी पुरानी दरें

नई दिल्ली
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये जानकारी दी है कि छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कटौती का आदेश वापस ले लिया गया है। अब लघु बचत योजनाओं यानी छोटी बचत की योजनाओं पर पुरानी ब्याज दरें ही जारी रहेंगी। निर्मला सीतारमण ने इस बात की जानकारी 01 अप्रैल की सुबह ट्वीट कर दी है। वित्त मंत्री ने बताया कि इस घोषणा को वापस लेने के साथ पुरानी दरें ही लागू रहेंगी। निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया, ''भारत सरकार की लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरें पुरानी दरों पर बनी रहेंगी, जो वित्त वर्ष 2020-2021 की अंतिम तिमाही में मौजूद थीं। यानी मार्च 2021 की ब्याज दर ही आगे भी मिलेगी। पुराने आदेश वापस ले लिए जाएंगे।''
 
केंद्र सरकार ने बुधवार (31 मार्च) को छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटाने का फैसला लिया था। वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया था कि छोटी योजनाओं (लघु बचत योजनाओं) पर ब्याज दर 1.10 फीसदी तक घटाई गई हैं। नई दरें एक अप्रैल 2021 से लागू हो जाएंगी। लेकिन अब इस आदेश को केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर कहा है कि छोटी बचत की योजनाओं पर पुरानी ब्याज दरें जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *