केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित राज्यों में छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर पर
रायपुर
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो रिपोर्ट जारी की है उसके यदि माने तो पिछले 24 घटों मे कोरोना संक्रमितों के जो मरीज सामने आये उनमें पहले नंबर पर महाराष्ट्र और दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ है इसके बाद कर्नाटक और केरल का नंबर है। वहीं दूसरी ओर राज्य के दुर्ग जिले में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। जिला प्रशासन यहां पर पूरी मुस्तैदी के साथ हालातों से जूझ रहा है लेकिन लोगों की अज्ञानता संक्रमण को बेकाबू कर रही है। दुर्ग के रवेलीडीह गांव में अभी तक 12 लोगों के संक्रमित पाये जाने की खबरें मिली हैं।
शहरों के बाद कोरोना संक्रमण ने गांव में अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। दुर्ग जिले के रवेलीडीह गांव में 12 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने की खबर है वहीं जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 130 हो गई हैं। फिलहाल अभी नए मरीज नहीं मिले हैं। दुर्ग एसडीएम विनय पोयाम ने बताया कि पूरे गांव को कंटेनमेंट जोन बनाकर 7 दिनों के लिए सील किया गया था। नए मरीज नहीं मिलेंगे तो गांव से कंटेनमेंट जोन को हटाने की कार्रवाई की जा सकती हैं। लेकिन ढौर के पास के गांव रवेलीडीह में भी 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। गांव में सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया है। साथ ही पूरे गांव के लोगों का सैंपल लिए जा रहे यहां के हालातों पर जिला प्रशासन पूरी तरह से निगाहें रखा हुआ है। अभी तक दुर्ग जिले में 45 से ज्यादा कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं।
वही दूसरी ओर राष्ट्रीय परीपेक्ष में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रलाय ने अपनी रिपोर्ट में जो आंकड़े दिए हैं उस पर यदि गौर किया जाये तो 24 मार्च से लेकर 30 मार्च तक के स्वास्थ्य विभाग के द्धारा जारी आंकडों को देखें तो हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। हफ्तेभर में 5885 लोग संक्रमित हुए और 37 लोगों की जान गई। देशभर में कोरोना के रोजाना आने वाले मामलों में बुधवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इस दौरान मौतों का आंकड़ा बढ़ा जिसने टेंशन को भी बढ़ा दिया।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश के 8 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना के 84.73 प्रतिशत नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक जिन राज्यों में कोरोना के नए मामलों में तेजी आई है वे राज्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और मध्य प्रदेश हैं। इनमें सबसे ऊपर महाराष्ट्र है जहां पिछले 24 घंटे में 27 हजार 918 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि मौत के 82.20 प्रतिशत मामले छह राज्यों में हैं। सबसे ज्यादा मौतों के मामले में भी महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह से 139 लोगों की जान गई है। इसके बाद पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल हैं। हालांकि देश में कोरोना के कहर के बीच एक राहत की खबर यह भी है कि कुल 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं जहां पिछले 24 घंटों में मौत का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। ये राज्य हैं राजस्थान, असम, ओडिशा, लद्दाख, दमन-दीव और दादर नगर हवेली, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्ष्द्वीप, मेघालय, मिजोरम, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश।
