मोनोपोली डील कार्ड गेम अब हिंदी में

रायपुर
हैसब्रो इंडिया ने पहली बार एक मोनोपोली कार्ड गेम शुरू किया है जो पूरी तरह से हिंदी में खेला जा सकेगा। मोनोपोली डील कार्ड गेम के इस स्थानीय रूपांतर में शहरों में प्रॉपर्टी खरीदकर बेच सकेंगे और उनका कारोबार कर सकेंगे।

हैसब्रो के जनरल मैनेजर साउथ एशिया- भावेश सोमाया ने बताया कि हैसब्रो के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हिंदी में पूरे गेमप्ले के साथ एक मोनोपोली गेम की शुरूआत की जा रही है। परिवारों को हैसब्रो गेम्स में एक दूसरे से जुड?े का एक रोचक माध्यम प्रस्तुत कर रहे हैं और फैंस इसके द्वारा ब्रांड के साथ जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा स्थानीय उपयोगिता के खिलौने एवं गेम्स का विकास व निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे, ताकि सभी बच्चों और परिवारों को दिलचस्प एवं विश्वसनीय खेल के अनुभव मिल सकें।

मोनोपोली डील कार्ड गेम का हिंदी रूपांतर 8 साल से अधिक उम्र के बच्चों फैंस के लिए डिजाईन किया गया है और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स एवं स्थानीय टॉय स्टोर्स पर 299 रुपये में उपलब्ध है। मोनोपोली गेम्स के अन्य स्थानीय एवं मेड इन इंडिया रूपांतर मोनोपोली क्लासिक, मोनोपोली डीलक्स एडिशन, मोनोपोली इंडिया एडिशन, मोनोपोली जूनियर, मोनोपोली डील कार्ड गेम और हाल ही में लॉन्च किया गया मोनोपोली बीआईडी कार्ड गेम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *