बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, बेंगलुरु में गिरफ्तार किए गए 5 संदिग्ध; गोला-बारूद भी मिला

बेंगलुरु

बेंगलुरु में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। यहां पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने देशद्रोही गतिविधियों में लिप्त संदिग्धों की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के नाम जुनैद, सोहेल, उमर, मुदासिर और जाहिद है। इनके पास से विस्फोटक सामग्री, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। सीसीबी पांच अन्य संदिग्धों की भी खोज में लगी है।

पुलिस का कहना है कि ये पांचों संदिग्ध 2017 के एक हत्याकांड मे भी शामिल थे। उन्हें बेंगलुरु सेंट्रल जेल भेजा गया था जहां वे किछ आतंकियों के संपर्क में आ गए। इसके बाद आतंकियों ने उन्हें हथियार बनाने और चलाने की ट्रेनिंग भी दी थी। सीसीबी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। ये पाचों संदिग्ध बेंगलुरु के अलग-अलग इलाकों में रहते थे। जांच एजेंसी को संदेह है कि ये पांचों मिलकर बेंगलुरु में धमाका करने की योजना बना रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *