मुख्यमंत्री चौहान ने श्रीमती सीता दहल के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' की पत्नी श्रीमती सीता दहल के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दुखद समाचार से मन व्यथित है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएँ परिजनों के साथ हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *