डायबिटीज में जामुन फल खाना है फायदेमंद

डायबिटीज के मरीज अक्सर परेशान रहते हैं कि क्या खाएं और क्या नहीं? क्योंकि एक गलत चीज खाने से ब्लड शुगर अपना विकराल रूप दिखा सकता है। लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं, जिन्हें आप आराम से खाकर डायबिटीज से पीछा भी छुड़ा सकते हैं।

डायबिटीज और हाई ब्लड शुगर के लक्षण रात में ज्यादा पेशाब आना, प्यास लगना, बेवजह वजन घटना, भूख लगना, नजर धुंधली होना, हाथ-पैर सुन्न पड़ना, घाव ठीक ना होना, ड्राई स्किन, थकावट रहना आदि।

गर्मी और बरसात में मिलने वाला जामुन
खाकर भी डायबिटीज को मैनेज किया जा सकता है। यह एक बेहतरीन डायबिटिक फूड है, जिसे कई शोधों में ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाला पाया गया है। इसे सही तरीके से खाने पर मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है। आइए इसके फायदे और खाने का तरीका जानते हैं।

जामुन में भरा है इंसुलिन
न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा के अनुसार, जामुन एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है, जिसे खाने से ब्लड शुगर का लेवल नॉर्मल रहता है। इसमें इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाने वाले कंपाउंड होते हैं। जिसकी वजह से शरीर इस हॉर्मोन का बढ़िया इस्तेमाल करता है।

जामुन खाकर करें वेट लॉस
जामुन को अंग्रेजी में जावा प्लम, ब्लैक प्लम, इंडियन ब्लैकबेरी जैसे नामों से भी जाना जाता है। इसमें काफी कम कैलोरी होती है और ढेर सारा फाइबर होता है। जिस वजह से यह वेट लॉस फ्रेंडली फूड है। जो पेट को देर तक भरा रखता है और कैलोरी इनटेक घटाता है।

बढ़ेगी इम्युनिटी, दिल रहेगा तंदरुस्त
​शुगर की बीमारी का इलाज करने वाला जामुन इम्युनिटी भी बढ़ाता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यून सिस्टम मजबूत बनाते हैं और इंफेक्शन से बचाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट इंफ्लामेशन कम करके दिल की बीमारियों से बचाते हैं।

जामुन खाने के फायदे
डायबिटीज ट्रीटमेंट, वेट लॉस और इम्युनिटी बढ़ाने के अलावा जामुन  खाने से कई और फायदे भी मिलते हैं। जैसे-
हाई ब्लड शुगर में कमी
हेल्दी स्किन
हेल्दी हेयर
बेहतर ब्लड सर्कुलेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *