हलाई मेमन जमात के सदर बने अख्तर ढेबर, 180 वोट से फतेह हासिल की

रायपुर

हलाई मेमन जमात रायपुर का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में मेमन जमात के सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। चुनाव संचालन समिति ने बताया कि कुल वोट 564 पड़े ,जिसमें इदरीश लोया को 181 वोट मिले, वहीं अख्तर ढेबर को 380 वोट मिले। जिसमें 3 वोट निरस्त हुए .180 वोट से अख्तर ढेबर को विजयी घोषित किया गया। वैसे ही समर्थकों ने फूलमाला से उन्हे लाद दिया और जोरदार स्वागत किया। श्री ढेबर ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। चुनाव संचालन की जिम्मेदारी फारूख बेलिन नदीम मेमन आसिफ मोकाती इमरान ढेबर जब्बार भाई भूणानी ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *