वेट लॉस करके पतली कमर पाने डाइट में शामिल करे ये फूड्स

पतली कमर सिर्फ आपकी पर्सनालिटी नहीं बढ़ाती, बल्कि बीमारियों से भी दूर रखती है। लेकिन अधिकतर लोग वेट लॉस नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण उनकी कमर का साइज पहले जितना ही रहता है। वजन कम ना होने के पीछे कई कारण होते हैं। जिसमें डाइट से वेट लॉस के लिए जरूरी फूड्स गायब होना भी शामिल है।

कमर को पतला बनाने के लिए आपको वेट लॉस डाइट में इन फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए। इन खाद्य पदार्थों को हर हफ्ते जरूर खाएं। इनमें फाइबर, प्रोटीन जैसे सारे न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो वेट लॉस में मदद करते हैं।

चिया सीड्स
चिया सीड्स वेट लॉस फ्रेंडली फूड है, जिसमें फाइबर होता है। रोजाना सिर्फ 2 चम्मच चिया सीड्स का सेवन करके दैनिक जरूरत का 40 प्रतिशत फाइबर पाया जा सकता है। अगर आप चिया सीड्स को भिगोकर खाएंगे, तो यह पेट भरा रखने के साथ शरीर को हाइड्रेट भी रखता है। चिया सीड्स खाकर कैलोरी को भी कम रखा जा सकता है।

अंडा
अंडा एक सुपरफूड है, जो वजन कम करने में भी मदद करता है। इसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है। अंडों के अंदर कोलीन और विटामिन डी जैसे न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं, जिन्हें फूड्स से पाना काफी मुश्किल होता है। अंडों में प्रोटीन भी होता है, जिसके कारण इन्हें सीमित मात्रा में खाकर आसानी से वजन कम किया जा सकता है।

अखरोट
कैलोरी को बढ़ाए बिना एनर्जी पाने के लिए अखरोट खाना चाहिए। कई शोध में देखा गया है कि अखरोट खाने से दिमाग भूख को कंट्रोल करने लगता है। आप इसे स्नैक के अलावा रेसिपी में डालकर भी खा सकते हैं।

मछली
अंडों के अलावा मछली भी एक बेहतरीन वेट लॉस फूड है। जिसे खाकर कमर को पतला बनाया जा सकता है। क्योंकि, इसमें भी भारी मात्रा में प्रोटीन होता है। कई शोधों में सामने आया है कि प्रोटीन खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। इसके कारण अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग कम होती है और प्रोटीन धीरे-धीरे शरीर को एनर्जी देता रहता है।

योगर्ट
योगर्ट को नाश्ते में खाकर प्रोटीन ब्रेकफास्ट बनाया जा सकता है। नाश्ते में प्रोटीन लेकर अधिकतर टाइम पेट भरा रहता है। जिसकी वजह से वजन कंट्रोल में रहता है। योगर्ट एक टेस्टी फूड है, जो गट-हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।

पॉपकॉर्न
कमर पतला करने वाले इस फूड का नाम पढ़कर आप चौंक सकते हैं। लेकिन, पॉपकॉर्न में भरपूर फाइबर होता है। जो आपका वजन कम कर सकता है। लेकिन इसके लिए मक्खन में बने पॉपकॉर्न नहीं, बल्कि रेत में भुने पॉपकॉर्न खाएं। 2 कप पॉपकॉर्न खाने से आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *