बड़े बकायादारों की लिस्ट तैयार, अब जड़े जाएंगे ताले

भोपाल

नगर निगम की राजस्व शाखा ने अपने आधिपत्य की दुकानों का लीज रेंट नहीं भरने वालों के खिलाफ मुहिम चलाकर कार्रवाई कर रहा है। टीम ने 2 हजार से ज्यादा बकायादारों की एक लिस्ट तैयार की है।

     जिन्होंने लंबे समय से लीज रेंट नहीं चुकाया है। हर जोन में 20 सबसे बड़े बकायादारों की दुकानें सील करने की कार्रवाई की जा रही है। 6 दिन पहले निगम अमले ने ऐसी ही सात दुकानों पर अपना ताला जड़ा था। एडीसी ऋजु बाफना ने बताया कि राजधानी में भोपाल नगर निगम के आधिपत्य की 6328 दुकानें हैं। दो हजार से ज्यादा बकायादार ऐसे हैं। जिन पर करीब 19 करोड़ लीज रेंट बकाया है। इसलिए हर जोन में 20-20 बड़े बकायादारों की सूची तैयार की गई है। इनमें 5-5 लाख रुपए के बकायादार भी शामिल हैं।  इन सभी को नोटिस दिए जा चुके हैं। जिन दुकानदारों ने किराया नहीं चुकाया है। उनके दुकानें सील की जाएंगी। दुकान का आवंटन निरस्त किया जा रहा है।  अमला त्योहारी व्यवस्थाओं में व्यस्त था अब जल्द ही इन संस्थानों पर ताले जड़े जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *