ऊर्जा मंत्री ने महाकाल लोक में विद्युत व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उज्जैन प्रवास के दौरान महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने महाकाल कॉरिडोर (महाकाल लोक) का निरीक्षण किया।

तोमर ने महाकाल लोक में विद्युत वितरण, आकर्षक विद्युत सज्जा व्यवस्था के संबंध में मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने उज्जैन जिले की बिजली वितरण एवं उपभोक्ता सेवा संबंधी जानकारी भी ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *